Crime

ट्रेन की चपेट में आने से राज मिस्त्री की मौत

औरैया : उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के दिबियापुर क्षेत्र में सूखमपुर मढ़ैया गांव के पास दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पार करते समय गोमती एक्सप्रेस की चपेट में आ जाने से शुक्रवार एक राज मिस्त्री की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूखमपुर मडैया निवासी चन्द्रशेखर (26 वर्ष) पुत्र मुकुट सिंह राज मिस्त्री का काम करने दिबियापुर जा रहा था। रेलवे ट्रैक पार करते समय उसके गोमती एक्सप्रेस की चपेट में आ जाने से मौके पर मौत हो गयी। मृतक की छह वर्ष पूर्व कानपुर देहात के कस्बा मंगलपुर से शादी हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button