Crime

बाराबंकी में सड़क हादसों में तीन मरे

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बुधवार को अलग-अलग दो थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना रामनगर अंतर्गत बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर आज दोपहर करीब एक बजे रानी बाजार चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक के पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर पुलिस ने युवक को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भिजवाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान लखनऊ जिले थाना हसनगंज के आईटी चौराहा निवासी सूरज कुमार (40) के रूप में हुई है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button