Crime

बाराबंकी में कार की चपेट में आकर चार की मृत्यु

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के बदोसराय क्षेत्र में बुधवार को मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे चार किशोरों की एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कस्बे के बच्चे मस्जिद सुबह की नमाज पढ़ने गए हुए थे। नमाज पढ़ने के बाद मोहम्मद खालिद (14), मोहम्मद शाह (14), मोहम्मद रेहान (14) और रईस (18) सुबह छह बजे नमाज पढ़ कर वापस घर आ रहे थे कि तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने चारों बच्चों को रौंद दिया और सड़क के किनारे लगे पेड़ से जा टकराई।

इस हादसे में घायल बच्चों को गंभीर हालत में संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मोहम्मद खालिद, मोहम्मद रेहान और मोहम्मद शाह को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर अवस्था में मोहम्मद रईस को जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button