Crime

जौनपुर में सिलिंडर फटने से कमरा ढहा,तीन घायल

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले में नेवढ़िया क्षेत्र में सोमवार अलसुबह रसोई गैस का सिलिंडर फटने से मकान का एक हिस्सा ढह गया जिसके मलबे में दब कर तीन लोग घायल हो गए। सभी को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के दीपापुर गांव में गैस में रिसाव की जानकारी से अंजान घर की महिला ने स्टोव का स्विच आन किया जिससे सिलेंडर में आग लग गयी। कोई कुछ समझ पाता कि सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। धमाके के साथ ही कमरा ढह गया। कमरे में सो रहे चार लोग राधिका (48), पारस सोनकर( 27),कविता (23),कार्तिक (1) मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button