Crime

प्लेन के बाथरूम से बरामद हुआ करोड़ों का सोना

नई दिल्ली । दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान के शौचालय से लगभग 2 करोड़ रुपये मूल्य की चार सोने के बार बरामद किए गए हैं। रविवार को उड़ान की छानबीन के दौरान सीमा शुल्क अधिकारियों ने वाशरूम में सिंक के नीचे टेप से चिपका हुआ एक ग्रे पाउच बरामद किया है। ग्रे पाउच में चार गोल्ड बार्स थे जिनका कुल वजन लगभग 3969 ग्राम था। अधिकारियों ने बताया कि सोने के चार बार जब्त कर लिए गए हैं और आगे की जांच चल रही है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button