
वाराणसी। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर आज श्रेयन कॉलेज ऑफ़ फायर एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग के कैम्पस में छात्र -छात्राओं ने आग लगने पर कैसे बचाव हो, की जानकारी दी ।

संस्था के निदेशक नवल मध्यदेशिया ने आग से सुरक्षा के लिए डेमो दिया तथा अग्नि दुर्घटना से बचाव के तरीका बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश कुमार गुप्ता संस्थापक सचिव काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुम्ब ने कहां कि आमतौर पर घबड़ाहट में जनहानि हो जाती है ।

इसके लिए आम जनमानस को जागरूक करना होगा कि दुर्घटना के बाद धैर्य से बचाव का प्रयास करें तो नुकसान से बचा जा सकता है । श्री गुप्ता ने बच्चों को अच्छे स्वास्थ्य एवं फिट रहने के लिए समय समय पर रक्तदान करने की बात कही।सेफ्टी डे अवसर पर नेहा मौर्या तथा दुर्गा भारद्वाज ने सुरक्षा कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।



