बदायूँ : उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले की बिसौली तहसील में एक फरियादी ने लेखपाल और ग्राम प्रधान पर पक्षपात का आरोप लगाते हुये शुक्रवार दोपहर उप जिलाधिकारी (एसडीएम) के सामने आत्मदाह का प्रयास किया।
एसडीएम ज्योति शर्मा स्वास्थ्य विभाग की मीटिंग करने के बाद अपनी गाड़ी बैठने जा रही थी कि तभी दिनेश नामक युवक ने अपने ऊपर केरोसिन उड़ेल कर आग लगाने का प्रयास किया मगर वहां मौजूद एसडीएम के अर्दली ने तत्परता दिखाते हुये उसे समय रहते दबोच लिया। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।(वार्ता)



