सोनभद्र : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अधीक्षक डा यशवीर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जन्म मृत्यु कार्यालय में डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट मनोज कुमार ने दस फरवरी को सूचना दी थी कि श्री मनोहर लाल पुत्र हरवंश लाल के नाम से दो फरवरी को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया है जो पूर्णतः फर्जी है।(वार्ता)



