Crime

वाराणसी हवाई अड्डे को ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ी

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गयी हैं।हवाई अड्डे के निदेशक को गुरुवार को एक पत्र मिला है जिसमें होली के दिन हवाई अड्डे को ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है। इसके बारे में डीजीसीए, एयरपोर्ट अथारिटी मुख्यालय को भी सूचना दी गई। इस मामले में एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

बताया जा रहा है कि बुधवार को डाक से आए पत्रों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान धमकी भरा पत्र एयरपोर्ट के अधिकारियों को मिला। पत्र में लिखा गया था कि होली पर्व पर वाराणसी एयरपोर्ट को उड़ा दिया जाएगा। पत्र मिलने के बाद तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई और रात में ही मीटिंग बुलाई गई। मीटिंग में एयरपोर्ट प्रशासन के साथ ही सीआईएसफ और स्थानीय पुलिस के अधिकारी भी शामिल रहे। बताया जा रहा है कि बैठक के बाद एयरपोर्ट की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दी गई है। पत्र भेजने वाले की जांच की जा रही है।एसीपी पिंडरा अमित पांडेय ने बताया कि एयरपोर्ट अधिकारी को एक पत्र मिला है। पुलिस की टीम भी जांच कर रही है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button