Crime

कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या

अमरोहा : उत्तर प्रदेश के अमरोहा में कालाखेडा किसान सहकारी चीनी मिल के कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। उसका शव बुधवार सुबह आम के बाग में पडा मिला।पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि आम के बाग में सहकारी चीनी मिल के सामने कैंटीन संचालक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मृतक की शिनाख्त संभल जिला के हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव धनेटा निवासी ताहिर (45) के रूप में हुई है, उसके सिर में गोली मारकर हत्या की गई है या अन्य किसी हथियार से प्रहार किया गया है। इसके लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button