
वाराणसी। प्रयागराज में अधिवक्ता उमेश पाल की गोली मारकर हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने मार्च निकाला और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बनारस बार के पुर्व महामंत्री नित्यानन्द राय के नेतृत्व अधिवक्ताओं ने अधिवक्ताओं ने बनारस कचहरी गेट नम्बर तीन से गोलघर कचहरी होते हुए अम्बेडकर पार्क तक विरोध मार्च निकाला। अम्बेडकर पार्क पहुचकर उमेश पाल के चित्र के सामने मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विजय प्रताप पाल, गणेश पाल, सीता देवी, आनन्द कुमार प्रजापति, जय प्रकाश पाल, विवेक शर्मा, विनोद पाल,सचिन राज यादव,राजेश कुमार,अनिल पटेल,सत्येन्द्र बल्लभ आनंद आदि शामिल हुए ।



