Crime

किशोर की गंगा में डूबने से मौत 

वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन घाट पर बुधवार को गंगा में डूबने से 14 साल के बच्चे की मौत हो गयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर मोर्चरी में भिजवाया। हालांकि देर शाम मृतक की पहचान सोनिया निवासी आलोक के तौर पर हुई। इसके पहले आदमपुर इंस्पेक्टर अजीत वर्मा ने किशोर की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन सुराग नहीं मिला।  किशोर के डूबने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शाम करीब पांच बजे सिगरा थाना क्षेत्र के सोनिया निवासी विनोद कुमार आदमपुर थाने पहुंचे और मृतक की शिनाख्त अपने पुत्र आलोक के तौर पर की।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button