Crime

संपत्ति के लालच में दो बेटों ने पिता की कर दी हत्या

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के अगौता क्षेत्र में संपत्ति के लालच में दो भाइयों ने साले के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि क्षेत्र के गांव अकबरपुर रैना निवासी किसान सतीश (50) के तीन पुत्र हैं। गुरुवार रात सतीश अपने खेत पर ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ने लदवा रहा था कि सतीश के पुत्र पोरस, राहुल अपने साले ललित के साथ खेत पर पहुंचे।

गन्ने के आने वाले भुगतान को लेकर पिता – पुत्रों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद में हुई धक्का मुक्की के दौरान पुत्रों ने साले के साथ मिलकर पिता की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी जिससे सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल पिता को उसका तीसरा पुत्र रिशिपाल अस्पताल ले जा रहा था मगर रास्ते में उसकी मौत हो गई। रिशिपाल ने क्षेत्रीय पुलिस को घटना की जानकारी दे दी।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button