
मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के बिलारी क्षेत्र में शुक्रवार को कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार दंपत्ति की मौत हो गयी है।पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संदीप कुमार मीणा ने बताया कि क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर तेज रफ़्तार कैंटर ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गफ्फार (55) और उनकी पत्नी शमीम जहां (52) की घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया।(वार्ता)



