जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी।अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।घटना के पीछे युवक की पत्नी का किसी और से अवैध संबंध बताया जाता है।(वार्ता)



