आगरा : उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के सिकंदरा क्षेत्र में रविवार को लगन समारोह के लिए खाना तैयार करते समय सिलेंडर में लगी आग में झुलस कर दो दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि हलवाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाई का बाजार सुंदरवन निवासी मदन कुमार के बेटे की आज लगुन-सगाई का कार्यक्रम था। शाम को कार्यक्रम होना था। इसके लिए खाना तैयार करने को हलवाई लगे हुए थे। हलवाई मदन कुमार के पड़ोसी पंकज के घर में काम कर रहे थे।
सुबह करीब साढ़े 11 बजे अचानक से सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर से आग की लपटें उठने लगीं। आग ने सिलेंडर के पास में सब्जी काट रहीं महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों महिलाएं हलवाई कैलाश के साथ आई थीं।(वार्ता)



