
वाराणसी : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अजय राय के खिलाफ यहां झूठा बयान देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।श्री राय ने एक ट्वीट कर आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के इशारे पर पिछली 13 फरवरी को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के विमान को वाराणसी में उतरने की इजाजत नहीं दी गयी थी।
इस संबंध में हवाई अड्डा प्रशासन का कहना था कि श्री राय ने झूठा बयान देकर एयरपोर्ट अर्थारिटी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है। हवाई अड्डा के कार्यकारी निदेशक अजय पाठक ने शुक्रवार देर शाम अजय राय के खिलाफ फूलपुर थाने में आईपीसी की धारा 500, 501 और 505 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।(वार्ता)



