Crime

निक्की यादव हत्याकांड: पुलिस ने साहिल गहलोत के पिता सहित पांच को किया गिरफ्तार

नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने निक्की यादव की कथित हत्या के कुछ दिनाें बाद मुख्य आरोपी साहिल गहलोत के पिता सहित अन्य पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि साहिल के पिता पर अपने बेटे को ‘साजिश’ में मदद करने का आरोप है।विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र यादव ने कहा कि आरोपी साहिल के पिता, दो चचेरे भाई आशीष और नवीन और दो दोस्त अमर और लोकेश से पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि साहिल का चचेरा भाई नवीन दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है।श्री यादव ने कहा, “पुलिस हिरासत के दौरान मुख्य आरोपी साहिल गहलोत से लंबी पूछताछ की गई। लगातार पूछताछ के दौरान आरोपी टूट गया और उसने पुलिस को बताया कि निक्की उससे दूसरी युवती से शादी नहीं करने के लिए कह रही थी, क्योंकि दोनों (साहिल और निक्की) ने 2020 में शादी की थी।पुलिस ने कहा कि निक्की उससे उसके परिवार द्वारा 10 फरवरी को किसी अन्य लड़की के साथ तय की गई शादी के हक में नहीं थी।

इसके बाद आरोपियों ने कथित रूप से साजिश रची और निक्की को अपने रास्ते से हटाने की योजना बनाई।श्री यादव ने कहा, “साहिल ने योजना बनायी और निक्की की हत्या को अंजाम दिया तथा उसी दिन सह-आरोपियों को इसके बारे में बताया और फिर सभी विवाह समारोह में शामिल हुए।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button