Crime

हत्या के बाद ढाबे के फ्रिज में छुपाया प्रेमिका का शव

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिर एक बार श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक युवती की हत्या कर उसका शव ढाबे के फ्रिज में छुपाया गया था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ढाबे से बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, हत्या के आरोपित का नाम साहिल गहलोत बताया जा रहा है। यह घटना नजफगढ़ के मितरांव गांव में घटी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी साहिल गहलोत को गिरफ्तार कर लिया है। साहिल मित्राऊं गांव का ही रहने वाला है। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि शव किस हालत में फ्रिज से बरामद किया गया है।

क्या ये है कत्ल की वजह

अब तक मिली जानकारी से ये बात सामने आ रही है कि आरोपी युवक की शादी किसी और लड़की से तय हो चुकी थी। प्रेमिका युवक की शादी में बाधा डाल रही थी। वह नहीं चाहती थी कि साहिल की शादी कहीं और हो। इस बात को लेकर साहिल ने प्रेमिका की हत्या का प्लान बनाया। उसने प्रेमिका को बुलाया और उसका कत्ल कर दिया। कत्ल के बाद एक ढाबे के फ्रिज में प्रेमिका के शव को डाल दिया और फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि ढाबे का फ्रिज खुलने पर जब शव दिखा तो पुलिस को सूचना दी गई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने आरोपी साहिल गहलोत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जानकारी ले रही है।

आफताब ने भी फ्रिज में छुपाया था श्रद्धा का शव

श्रद्धा हत्याकांड के आरोपित आफताब ने भी श्रद्धा का शव फ्रिज में ही छुपाया था। श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस को जांच के दौरान पता चला था कि आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए शव के कई टुकड़े किए थे। श्रद्धा के शवों को काटने से पहले आफताब ने नया फ्रिज खरीदा था।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button