Crime

सड़क हादसे में भाजपा नेता की मृत्यु

बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता की मृत्यु हो गई।पुलिस ने मंगलवार को बताया कि अलीगंज मुहल्ले के रामलीला मैदान निवासी भाजपा नेता उमेश मिश्र (50) बाइक से बीती देर रात अपने गांव अरबई जा रहे थे कि कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गुरेह गांव के निकट एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह ट्रक के पिछले पहिए के नीचे गिरकर कुचल गए।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button