Crime

सड़क दुर्घटना में एस एस बी जवान की मृत्यु

पीपीगंज, गोरखपुर नगर पंचायत पीपीगंज के हाईवे पर गणेश साइकिल स्टोर के पास रात्रि नौ बजे एस एस बी जवान दुर्गेश यादव पुत्र मेल्हू यादव निवासी हरखपुरा,जिला महराजगंज का ट्रेलर के नीचे आ जाने से दर्दनाक मौत हो गया। पता चला है की दुर्गेश यादव गांव के एक व्यक्ति को पीपीगंज में छोड़ कर वापस गांव हरखपूरा जा रहे थे तभी उनका एक्सीडेंट ट्रेलर से हो गया और घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की खबर पीपीगंज पुलिस को मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच कर मृतक की पहचान कर उनके गांव के लोगो को सूचित किया,मौत की खबर उनके गांव पर पहुंचते ही परिवार और गांव के सैकड़ों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और उनके दोनो भाई अपने बड़े भाई के शव देख कर बेसुध हो गए।

गांव के लोगो ने बताया मृतक दुर्गेश यादव मिलनसार थे और भांजी के शादी में ड्यूटी से छुट्टी पर घर आए थे बीते 10 फरवरी को भांजी की शादी बड़े धूम धाम से किया था और तीन दिन के बाद यह हादसा हो गया और पूरे घर का देख भाल यही किया करते थे,अब इनके बूढ़े माता,पिता,पत्नी और दो छोटे बच्चो का जीवन यापन कैसे होगा।पीपीगंज पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिऐ गोरखपुर मेडिकल कालेज भेज दिया गया है,खबर मिल रही है की दुर्घटना करने वाला ट्रेलर भी पकड़ा जा चुका है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button