चित्रकूट : उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले की रगोली जिला जेल में बंद माफिया मुख़्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की पत्नी निखत को शुक्रवार और शनिवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस सिलसिले में जेल अधीक्षक समेत सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने देर रात चित्रकूट जेल में छापा मारा तो निखत को जेल में बने एक कमरे में अब्बास के साथ पाया।
सूत्रों के मुताबिक निखत के मोबाइल से अब्बास मुकदमों के गवाहों और अधिकारियों को धमकी देता था जिसकी सूचना गोपनीय ढंग से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को मिल गई थी। उसी क्रम में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने देर रात जेल में छापा डालकर निकहत अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। निखत बंदी मुलाकाती रजिस्टर में नाम दर्ज कराए बिना अपने पति अब्बास से मिलने जेल पहुंची थी।
विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत को जेल
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले की रगौली जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी से अनाधिकृत रूप से मिलने के मामले में उसकी पत्नी निखत अंसारी और कार चालक को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।रगौली जेल में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार और शनिवार की रात छापा मारा था और निखत अंसारी को अब्बास की बैरक में पाया जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया था। इस सिलसिले में जेल अधीक्षक,जेलर समेत सात जेल कर्मियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।(वार्ता)



