
नयी दिल्ली : यूनाइटेड प्रेशर कुकर बनाने वाली कंपनी यूनाइटेड मेटैलिक प्राइवेट लिमिटेड ने शनिवार को यहां कहा कि बिहार में कई स्थानों पर छापे की कार्रवाई में उसके नाम से कुकर बनाने वाले कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है।कंपनी की ओर से एक बयान में कहा गया है कि पिछले कुछ समय से उसने देखा कि उसके उत्पाद जैसे दिखने वाले नकली कुकर बाजार में बिक रहे हैं, जिनकी पैंकिग से लेकर बनावट तक नकली और खराब है। इससे कंपनी पर बुरा प्रभाव पड़ रहा था और ग्राहकों के विश्वास पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा था।(वार्ता)



