Business

बजट पेश होते ही सेंसेक्स ने लगाई 1100 अंक से अधिक की छलांग

मुंबई : संसद में नये वित्त वर्ष के लिए सर्वांगीण विकास और मजबूत बजट के पेश होते ही उत्साहित निवेशकों की चौतरफा लिवाली की बदौलत आज सेंसेक्स ने 1100 अंक से अधिक की छलांग लगाई।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1188.61 अंक अर्थात दो प्रतिशत की उड़ान भरकर 60 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 60738.51 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 287.05 अंक यानी 1.63 प्रतिशत की छलांग लगाकर 17949.20 अंक पर पहुंच गया।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 451 अंक की तूफानी तेजी लेकर 60001.17 अंक पर खुला और दमदार लिवाली की बदौलत 60730.40 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि बिकवाली के दबाव में 59807.68 अंक के निचले स्तर पर भी रहा। इसी तरह निफ्टी 149 अंक चढ़कर 17811.60 अंक पर खुला और अभी तक के सत्र के दौरान 17967.60 अंक के उच्चतम जबकि 17731.65 अंक के निचले स्तर पर भी रहा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button