सोनभद्र : उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के शाहगंज क्षेत्र में सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक की एसयूवी की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घोरावल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रमेश चंद्र दूबे की फार्च्यूनर कार से ढुटेर गांव में एक बाइक की भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो को जिला अस्पताल भेजा मगर रास्ते में ही दोनों युवकों ने दम ताेड़ दिया।(वार्ता)



