बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के तिंदवारी क्षेत्र में एक किशोरी के अपहरण व उसका धर्म परिवर्तन करा कर जबरन निकाह कराने के आरोपी को संरक्षण देने वाले के मकान का अवैध निर्माण सोमवार को पुलिस की निगरानी में गिरा दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि हाल में बेंदा खास गांव निवासी बाबूलाल नामक व्यक्ति की नाबालिग पुत्री का अपहरण अजमेर उर्फ गोलू पुत्र हैदर अली नामक मुस्लिम युवक ने किया था और जबरन धर्मांतरण कराकर उसके साथ निकाह भी किया। इस मामले में बेंदा खास गांव के निवासी शब्बीर ने प्रमुख भूमिका निभाई और मुख्य अभियुक्त अजमेर को अपने घर में संरक्षण दिया। (वार्ता)



