Crime

पुलिस ने चार जुआड़ियों को किया गिरफ्तार

दुद्धी, सोनभद्र- स्थानीय कस्बे के वार्ड नं पांच से कोतवाली पुलिस ने चार जुआड़ियों को रंगे हाथ जुआ खेलते पकड़कर चालान कर दिया। कोतवाल श्रीकान्त रॉय ने बताया कि शाम करीब 5 बजे वार्ड नं 5 के संत जेवियर स्कूल के समीप चार जुआड़ी सज्जाद हुसैन, जमील अहमद,मो.कलाम व मो.सकील तास के पत्ते संग हार-जीत का जुआ खेल रहे थे। नगर गश्त में निकले कस्बा इंचार्ज संजय सिंह ने मौके से ग्यारह सौ रुपये नकद व तास के पत्ते बरामद करते हुए, सभी जुआड़ियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button