Crime

माँ ने डांट दिया तो बेटे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

पटना । क्या महज मां की डांट पड़ने से कोई युवक खुदकुशी कर सकता है, आपका जवाब ना होगा। लेकिन पटना में कहानी ठीक इसके उलट हुई जहां मां की डांट से नाराज 17 साल के युवक ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली की आवाज सुनते ही परिजन भी दहल गए, फिर देखा कि खून से लथपथ बेटा जमीन पर पड़ा है। इसके बाद उसे जख्मी हालत में अस्पताल लेकर गए लेकिन उसकी जान न बच सकी।

युवक द्वारा आत्महत्या करने की ये घटना पटना के नौबतपुर थाना इलाके की है। मृतक की पहचान अखिलेश यादव के पुत्र जयविंद कुमार, 17 वर्ष के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर अस्पताल में पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। ये वारदात नौबतपुर थाने के धोबिया कालापुर गांव की है।

बताया जाता है कि मृतक जयविंद का किसी बात को लेकर अपनी मां से झगड़ा हो गया था। इसी विवाद को लेकर शनिवार की सुबह घर में ही अवैध हथियार से उसने खुद के सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बिहटा के एक निजी किलनिक में ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, मृतक को स्मैक की लत लगी हुई थी और वो घर में बराबर पैसे को लेकर झगड़ते रहता था।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button