Crime

अंजलि को 12 किमी तक घसीटने वाले थे शराब के नशे में चूर! ब्लड रिपोर्ट में सामने आया सच

नईदिल्ली । दिल्ली में हुए कंझावला मामले में सभी आरोपियों के ब्लड सैंपल की रिपोर्ट फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) ने शुक्रवार को सौंप दी। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दुर्घटना के समय आरोपी शराब के नशे में थे। कार में सवार सभी आरोपियों ने शराब पी रखी थी. FSL रोहिणी ने दिल्ली पुलिस को आरोपियों की ब्लड सैंपल की रिपोर्ट सौंपी है. ब्लड सैंपल की जांच से अंजलि मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. बता दें कि घटना के वक्त कार में 4 आरोपी सवार थे।

अधिकारी ने बताया कि एफएसएल ने अपराध स्थल की रिपोर्ट भी पुलिस को सौंप दी है. साथ ही और पीड़िता की विसरा रिपोर्ट भी जल्दी ही सौंप दी जाएगी.इस मामले मे आज पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिरी है. रोहिणी पीसीआर वैन में तैनात 11 पुलिसकर्मियों को आज सस्पेंड कर दिया गया है. ये सख्त एक्शन गृह मंत्रालय के निर्देश पर लिया गया है. बता दें कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी की रात 20 साल की अंजलि की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी थी. जिसके बाद उसकी स्कूटी कार में ही फंस गई थी।

आरोपी सुल्तानपुरी से कंझावला तक लगभग 12 किलोमीटर तक सड़कों पर उसे घसीटते रहे, लेकिन किसी ने भी उसे बाहर निकालने की जहमत तक नहीं उठाई. इस घटना में उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी. कंझावला में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया था. उन सभी के ब्लड सैंपल शराब की टेस्टिंग के लिए एफएसएल (रोहिणी) भेजे गए थे. इस रिपोर्ट से पता चला है कि कार में सवार सभी आरोपियों से शराब पी रखी थी।

आज एफएसएल ने आरोपियों के ब्लड के सैंपल की रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है, जिससे पता चला है कि घटना के समय सभी आरोपियों ने शराब पी रखी थी. वहीं निलंबित 11 पुलिसकर्मियों पर अधिकारियों का कहना है कि ये सभी लोग घटना के समय रास्ते में पीसीआर और चौकियों में ड्यूटी पर थे.गृह मंत्रालय ने इस मामले में गुरुवार को दिल्ली पुलिस को तीन पीसीआर वैन और दो चौकियों में ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मियों को निलंबित करने का निर्देश दिया था। (वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button