रोहनिया,वाराणसी। पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन सोमवार की देर रात रोहनिया थाने का औचक निरीक्षण किया। रास्ते में मौजूद फैण्टम एवं पीआरवी के कर्मचारियों की जांच के लिए संचार माध्यम से मौजूदगी जांची और बातचीत की। उन्होंने संचार माध्यमों को अधिक प्रभावी रूप से प्रयोग किये जाने के लिए निर्देशित किया।
सीपी ने डायल 112 पर कॉल किया रिस्पांस टाइम किया साथ ही थाने पर तैनात संतरी की ड्यूटी भी जांची। थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क,सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, बन्दी गृह, जनसुनवाई डेस्क आदि की समीक्षा की। अपराध रजिस्टर की जांच के साथ ही अपराधियों के प्रति ठोस कार्रवाई का निर्देश दिया। थाना परिसर में खड़े वाहनों के बारे में पूछताछ की और निस्तारण के लिए कहा साथ ही परिसर और बैरक की साफ-सफाई निरंतर रखने का निर्देश दिया।



