
रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली के जगतपुर इलाके में पीआरवी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को घने कोहरे के कारण तेज़ रफ़्तार चार पहिया वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए, घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पीआरवी 1744 पर तैनात दो पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी समाप्त कर मोटरसाइकिल से घर वापस जा रहे थे, तभी अचानक सामने से आ रही तेज़ रफ़्तार कार ने घने कोहरे के कारण उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।(वार्ता)



