Crime

घना कोहरा :तीन हादसे, एक की मौत, 18 घायल

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में कड़ाके की सर्दी और कोहरे के कारण आये दिन सड़कों पर हादसे हो रहे हैं। जिले में और यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह तीन हादसे हुए। हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई और करीब 18 लोग घायल हो गए। घायलों में छह विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।आगरा-जगनेर मार्ग पर सरेंधी चौराहा के नजदीक घने कोहरे के कारण एक कार अवैध खनन करने वाले डंपर से टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गम्भीर है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button