सुलतानपुर : उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज क्षेत्र में एक महिला ने अंधविश्वास के चलते अपने चार माह के पुत्र की फावड़े से हत्या कर दी। पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के धनऊडीह गांव निवासी शिवकुमार की पत्नी मंजू उर्फ राधा ने रविवार सुबह अपने चार माह के पुत्र प्रीतम को घर के बगल स्थित एक पीपल के चौरे पर फावड़े से काट दिया। पुलिस इस घटना को अंधविश्वास से जोड़कर देख रही है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करने के साथ शव को कब्जे में लिया है।(वार्ता)



