जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने कहा है कि पिछले वर्ष 125 अपराधियों के हिस्ट्रीशीट खोली गयी है। एक वर्ष में हिस्ट्रीशीट खोलने की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है, इसके साथ ही जिले में कुल हिस्ट्रीशीटरों की संख्या बढ़कर 1313 हो गई है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने शुक्रवार को यूनीवार्ता को बताया कि इनमें सबसे ज्यादा 78 गोवंश तस्करी और पशु क्रूरता अपराध में लिप्त रहने वाले अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उन्होंने कहा कि लूटपाट और डकैती की वारदातों को अंजाम देने वाले 15 अपराधियों के हिस्ट्रीशीट खोली गई, इसके साथ ही सात हत्या आरोपितों, तीन वाहन चोरों, दो नकल माफिया भी इनमें शामिल है।(वार्ता)



