Crime

दस हजार इनामिया गिरफ्तार

वाराणसी। कैंट पुलिस ने  अपराधियों की धर पकड़ अभियान में दस हजार का पुरस्कार घोषित तथा गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त की पहचान मयंक गुप्ता, निवासी ढेलवरिया थाना जैतपुरा के तौर पर हुई। गुरुवार को कैंट थाना प्रभारी प्रभुकांत और दारोगा हिमांशु त्रिपाठी ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर उसे ढेलवरिया हनुमान मन्दिर के पास से पकड़ा। अभियुक्त के  खिलाफ धारा 120-बी, 147, 307, 506 व 3(2) (वी) एससी-एसटी, तथा धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button