Crime

हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज,72 घंटे बाद पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम

सारनाथ,वाराणसी। घुरिपुर स्थित एक मकान में हुई ओम प्रकाश सोनी की हत्या के मामले में पुलिस ने मुन्नी देवी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 302 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। हत्या के आरोपी कृष्णा उर्फ अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। उधर लगभग 72 घंटे बाद पुलिस ने ओम प्रकाश सोनी के शव का पोस्टमार्टम भी करवाया।

बीते शुक्रवार को घुरिपुर स्थित मुन्नी देवी के मकान में पुत्र कृष्णा ने मोहनसराय निवासी ओम प्रकाश सोनी के ऊपर रॉड से हमला कर दिया। रॉड से सिर में चोट लगने की वजह से मोहनसराय निवासी ओम प्रकाश सोनी की मौत हो गई। लगभग 24 घंटे तक कृष्णा ने मृतक ओम प्रकाश सोनी के शव को कमरे में छुपाए रखा। इस प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक सारनाथ धर्मपाल सिंह ने बताया कि कई दिन तक मृतक के परिजन की तलाश की गई। किसी भी व्यक्ति के सामने न आने पर हत्या के आरोपी कृष्णा की माँ ने अपने पुत्र के खिलाफ ही तहरीर दे दी।

बताया कि तहरीर में उन्होंने लिखा है कि विगत चार साल से ओम प्रकाश सोनी का हमारे यहां आना जाना था। वह परिवार के सदस्य के रूप में हो गए थे। शुक्रवार की रात शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर दोनों में लड़ाई हो गई। इसके बाद कृष्णा ने रॉड से मार दिया। बताया कि मुन्नी देवी की तहरीर पर आरोपी कृष्णा के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button