हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मझगवां क्षेत्र में जंगल में लकड़ी काटने गई महिला का शव सोमवार को लहूलुहान हालत में मिला है। पुलिस का आशंका है कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गयी है।
पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के झिन्ना वीरा गांव निवासी कालीचरन की पत्नी प्रेम देवी (35) रविवार शाम गांव के बगल मे स्थित सिकरौधा के जंगल में लकड़ी काटने गयी थी। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की मगर उसका कही पता नही लगा। आज दोपहर गांव का धनपत जंगल की ओर जा रहा था कि उसे महिला की खून से लथपथ अर्धनग्न शव जंगल में पड़ा मिला।(वार्ता)



