जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी की टीम ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के लिपिक को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया और उसे जफराबाद पुलिस के हवाले कर दिया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी में ठेकेदार विपुल कुमार सिंह ने 30 दिसंबर को एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि उससे पीडब्ल्यूडी का बाबू योगेंद्र कुमार यादव चार लाख 50 हजार भुगतान के एवज में 12 प्रतिशत की रिश्वत मांग रहा है। ठेकेदार ने अपनी दलील की पुष्टि के लिये रिश्वत मांगते हुए वॉइस रिकॉर्डिंग एंटी करप्शन टीम को दी जिसके बाद एंटी करप्शन टीम अपनी तैयारी में लग गई।(वार्ता)



