Crime

रामलीला मैदान की जर्जर सीढ़ी पर बैठा व्यक्ति हुआ घायल

दुद्धी,सोनभद्र : स्थानीय टाउन क्रिकेट क्लब मैदान पर चल रहे 36 वे अंतरराज्यीय क्रिकेट मैच का दर्शक दीर्घा में आनन्द ले रहे बीडर के पूर्व प्रधान नारद सीढ़ी पर बैठे हुए थे तभी सीडी एकाएक गिर गई । जिससे वे 3 फ़ीट नीचे गिरकर घायल हो गए, किसी तरह उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी में भर्ती कराया गया।

ज्ञातब्य हो कि यह सीढी एक जनप्रतिनिधि के कोटे से बनवाया गया था। लेकिन ठेकेदार ने बिना मिट्टी भरवाये ही कम सरिया लगाकर सीढी बनाकर बना दिया जिसका खामियाजा आज एक व्यक्ति को घायल होकर भुगतना पड़ा।भाजपा नेता डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि, टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी के अध्यक्ष सुमित सोनी, सचिव जबी खां, भाजपा मण्डल मन्त्री गोरखनाथ ने जर्जर सीढ़ी का मुआयना कर देखा कि वास्तव में यह दर्शक दीर्घा पर बनी सीढियां खराब है।बिना मिटटी पाटे ही ऊपर ऊपर सीढ़ी बना दिया गया है जिसमें सरिया भी पतला डालकर बना दिया गया है । भाजपा नेताओं ने उपजिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button