Crime

देवरिया जिला कारागार से बंदी फरार : तीन बंदी रक्षक निलंबित

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला कारागार से गुरूवार को बंदी के फरार होने के मामले में तीन बंदी रक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।जेल सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि रामपुर कारखाना क्षेत्र के ग्राम बरईपार गांव निवासी अमन पाण्डेय दुष्कर्म के आरोप में 16 दिसम्बर से जिला कारागार में बंद था और वह गुरूवार को जेल प्रशासन को चकमा देकर जेल से फरार गया था।

बंदी के फरार होने की जानकारी मिलने पर जेल प्रशासन ने जेल की सभी बैरकों, शौचालय आदि जगहों पर तलाश की गई। कुछ पता न चलने पर पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस ने उसकी कई जगहों पर तलाश की।फरार बंदी के बारे में अभीतक कोई सुराग नहीं मिला।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button