
मिर्जामुराद,वाराणसी। मिर्जामुराद थाना अतंर्गत एक महिला पति की प्रताड़ना से तंग आकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करायी। जानकारी के अनुसार बिहड़ा गांव निवासी चन्द्रशेखर दुबे अपनी बेटी प्रियंका शुक्ला का विवाह बड़ागांव थाना क्षेत्र के खरहरिया गांव निवासी रामजीत शुक्ला के साथ किया है। दोनों से एक बेटी व एक बेटा भी है।
विवाहिता का आरोप है कि उसका पति सिरफिरा है और आये दिन मारपीट करता। उसकी क्रुरता इस कदर बढ़ गयी कि किसी दिन अनहोनी हो सकती थी। उसकी प्रताड़ना से पीड़िता कुछ दिनों पहले दोनों बच्चों को साथ ले मायका चली आई। आरोप है कि रविवार की सुबह क्षेत्र के बिहड़ा स्थित ससुराल पहुंच विवाहिता का पति मोबाइल छीन लिया और बेरहमी से पीटा। ये देख ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया तो वह बाइक छोड़ भाग निकला। पीड़िता चाचा संजीव दुबे के साथ मिर्जामुराद थाना पहुंच पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर दी।



