Crime

स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, 2 छात्रों की मौत

प्रयागराज । यूपी के प्रयागराज में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस अनियंत्रित हो पलट गई जिससे 2 छात्रों की मौत हो गई।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को पास के नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा हंडिया इलाके के सैदाबाद भेस्की में हुआ है। सभी छात्र जौनपुर जिले के कांति देवी इंटर कॉलेज के छात्र थे।

स्कूल प्रबंधन छात्रों को टूर पर ले जा रहा था। बस किराए की थी और इन्हें पिकनिक पर ले जाया रहा था। बस में 60 से ज्यादा छात्र सवार थे। तभी एक बाइक सवार सामने आ गया। बस के ड्राइवर ने उसे बचाने के लिए तत्काल ब्रेक मारी, लेकिन बस पलट गई।इसके बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। बच्चे मदद के लिए चिल्लाने लगे। वहीं, इस घटना में बस को भी काफी नुकसान पहुंचा। उसके शीशे टूट गए। घायल बच्चों को एसआरएन अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button