
चरखारी-महोबा । जिले की कोतवाली चरखारी अन्तर्गत लापता हुए 7 साल के मासूम का शव जांच के दौरान पुलिस ने तालाब से किया बरामद, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला मौसम की मौत हो जाने से उसके परिवार हुआ गमजदा ।पुलिस ने प्रारम्भिक कार्यवाही के तहत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अन्य किसी भी प्रकार की आंशका के चलते अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
जानकारी के अनुसार जिला अन्तर्गत चरखारी कोतवाली कस्बे के कोठी ताल इलाके में रहने वाले इलियास उर्फ गुड्डू पठान का 7 वर्षीय पुत्र शान आज सुबह 7:00 बजे से ही लापता हो गया था, बच्चे के गायब होने की जानकारी मिलते ही परिवारीजन तलाश में आसपास के इलाके में लगातार जानकारी करने के बाद भी कोई भी सफलता नहीं मिल पाई जिसके बाद परिवार के लोगों ने बच्चे के लापता होने की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस जांच हेतु जब मौका स्थल पर पहुंची तो पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी, मकान के पास बने कोठी ताल तालाब में अनहोनी की आशंकाओं के चलते बच्चे को तलाशने के प्रयास पुलिस के द्वारा शुरू किये गये जिसके बाद ही बच्चे की चप्पल तालाब में दिखाई दी इसके बाद पुलिस की आशंका यकीन में बदल गयी जिसके बाद पुलिस ने तालाब में गोताखोरों को उतारा जिसमें तलाशी के दौरान मासूम का शव तालाब से बरामद कर लिया गया ।
मृतक बालक के परिजनों का कहना है कि बच्चा शान सुबह घर के बाहर खेल रहा था। शायद खेलते-खेलते तालाब में गिर गया होगा जिस वजह से उसकी मौत हो गई । वहीं पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी ।(हि. स.)



