Crime

एसपी ने दो थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर

बागपत । पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादोन ने रविवार को लापरवाही बरतने वाले दो थाना अध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है। यह कार्रवाई अपने कार्य के प्रति की गई लापरवाही और जमीन विवादों में अवैध कब्जा कराने की शिकायत के आधार पर की गई है। इससे पहले पूरे मामले की जांच सीओ ने की थी।पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी दोघट किरणपाल सिंह व खेकड़ा थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार त्यागी को बीती रात लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही लापरवाही करने वाले एक और पुलिसकर्मी पर गाज गिरी है। इस दौरान कई चौकी प्रभारियों का स्थानांतरण किया है।

जानकारी के मुताबिक एसपी ने खेकड़ा थाना एवं दोघट थाना का औचक निरीक्षण किया था।उसमें थानाध्यक्षों की लापरवाही उजागर हुई थी। इस पर उन्होंने पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारियों को सौंपी और उनकी रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है। सीओ की जांच रिपोर्ट में जो बातें सामने आयी हैं, उसमें यह पता चला है कि थाने पर आने वाली शिकायती पत्रों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था और न ही जनसुनवाई हो रही थी। इसके साथ ही जमीन के विवादों में कब्जा कराने की भी शिकायत सही पाई गई। इसके बाद एसपी नीरज कुमार जादोन ने दोनों थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button