Crime

पहली पत्नी ने दूसरी पत्नी पर लगाया पति की हत्या का आरोप

मालदा । पहली पत्नी ने दूसरी पत्नी व उसके परिवार पर पति की हत्या कर दफनाने का आरोप लगाया है। वहीं, पहली पत्नी ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराये जाने की शिकायत भी थाने में दर्ज कराई है। मृतक का नाम हसन है। घटना हरिश्चंद्रपुर थाने के कुशीदा ग्राम पंचायत की है।हरिश्चंद्रपुर थाना पुलिस ने रविवार को बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गयी है। वहीं एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button