Crime

मकान में मिला गला कटी वृद्ध महिला का शव

मथुरा । राया थाना क्षेत्र के गांव तिरवाया में मकान में वृद्ध महिला का शव मिला है। अज्ञात हमलावरों ने चाकू से गला काटकर उसकी निमर्म हत्या कर दी। मृतका के परिजन आगरा शादी समारोह से शनिवार को लौटे तो घटना का पता चल सका। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

गांव तिरवाया निवासी रघुवीर सिंह की पत्नी 75 वर्षीय कुंती देवी अपने घर में अकेली सो रही थी। घर के परिजन आगरा एक शादी समारोह में गए हुए थे। बाहर मृतका के जेठ फौरन सिंह सो रहे थे, जो बहरे होने के कारण सुनने में असमर्थ हैं। बीती रात अज्ञात बदमाशों ने घर के पीछे से प्रवेश कर अकेली सोती कुंती देवी को दबोच लिया। वृद्ध महिला ने बचने का प्रयास किया, जिसमें मृतका की चूड़ियां भी टूट गईं। एक चम्पल बरामदे में तो दूसरी चम्पल कहीं और पड़ी मिली।

बदमाशों ने चाकू से महिला की गर्दन पर कई वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। शनिवार सुबह आगरा से पहुंचे परिजनों ने मृतका का शव देखा तो इलाका पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिणुन विसेन, क्षेत्राधिकारी महावन आलोक कुमार, राया थाना प्रभारी निरीक्षक उमड़ी बाजपेई एवं फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी एकत्र करके शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवाया दिया। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

मृतका के पुत्र विजेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ आगरा एक शादी समारोह में गया था। घर पर मेरे ताऊ और माता जी थी। सुबह जब हम शादी से लौटकर आए तो हमारी माता जी का शव हमें घर में पड़ा मिला है।सीओ आलोक सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमॉर्टम व जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button