जौनपुर । बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मिरशादपुर गाँव में पेट्रोल पम्प के पास नहर में एक ईंट भट्ठा मजदूर का शव पाए जाने से सनसनी फैल गयी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना शनिवार सुबह की है।थाना क्षेत्र के मुरादपुर में स्थित एक ईंट-भट्ठा पर जोगिंदर माझी 43 वर्ष पुत्र सोहर माझी निवासी ग्राम डेमा थाना खीजरसराय फतेहपुर जिला गया बिहार मजदूरी का काम करता था।
शुक्रवार सायं को वह ईंट भट्ठा से घर के लिए निकला था। सायं मिरसादपुर नहर पुलिया पर साधन के इन्तजार में बैठा था। शनिवार को उसका शव नहर में पाया गया शव पाए जाने की सूचना लोगों ने पुलिस को दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने सिपाहियों के साथ पहुँच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस मामले में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदती था। शव के पोस्टमार्टम के बाद उसकी मौत के कारण का पता चल सकेगा।(हि.स.)



