Crime

शेरगढ़ गैसकांड: चार बालिकाएं और एक महिला सहित अब तक सात की मृत्यु

जोधपुर । जिले के शेरगढ़ स्थित भूंगरा गांव में गुरुवार को शादी समारोह में गैस रिसाव के साथ भीषण आग लगने और दो गैस सिलेण्डर फटने से झुलसे तीन और लोगों की देररात तक मृत्यु हो गई। वहीं दोपहर में दो और बालिकाओं की मृत्यु के बाद अब मृतकों की संख्या 7 हो गई है। मरने वालों में चार बालिकाएं, एक महिला और दो बच्चे है, जबकि कइयों की हालत अब भी गंभीर बनी है। इसमेें कुल 54 लोग आग से झुलसे थे। जिनमें 7 की जान चली गई है।

पुलिस के अनुसार देर रात तक 13 साल की धापू देवी पुत्री भंवरसिंह, 40 साल की चंद्रकंवर पत्नी धनसिंह एवं कंवरूकंवर पत्नी मदन सिंह की इसमें मौत हो गई। जबकि गुरुवार को पांच साल की खुशबू पुत्री गणपत सिंह और रतन सिंह पुत्र सांगसिंह की मृत्यु हुई थी। इसमें मृतकों की संख्या बढऩे की भी आशंका बनी है। शुक्रवार की दोपहर में पांच साल की धापूकंवर पुत्री बाबू सिंह एवं 16 साल की प्रकाशकंवर पुत्री नरपतसिंह की भी मौत हो गई।

सनद रहें कि जिले के शेरगढ़ स्थित भूंगरा गांव में सगतसिंह की ढाणी में उनके पुत्र सुरेंद्र सिंह की शादी थी। बारात रवानगी से पहले ही दोपहर में गैस रिसाव के साथ भीषण आग लगी और दो गैस सिलेण्डर फट गए। जिससे घर परिवार रिश्तेदारी के 54 लोग आग में झुलस गए थे। जिन्हेें उपचार के लिए जोधपुर एमजीएच अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती करवाया गया था। जिसमें दो बच्चों की गुरुवार को ही मौत हो गई जबकि तीन ने देर रात तक दम तोड़ दिया। शुक्रवार को दोपहर में दो और ने भी दम तोड़ दिया। अब इसमें मरने वालों की संख्या बढक़र सात हो गई है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button