Crime

जनवरी में होने वाली थी शादी , छात्रा ने फंदा लगाकर खुदकुशी की

जोधपुर । शहर के अंदरूनी क्षेत्र जालोरिया की बास में रहने वाली एक युवती ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। उसकी जनवरी में शादी होने वाली थी। वह कॉलेज में पढ़ाई भी करती थी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। पिता ने मर्ग की रिपोर्ट दी है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मोबाइल की जांच कर आत्महत्या का कारण पता लगाया जाएगा।

नागौरी गेट थानाधिकारी शेषकरण बारहठ ने बताया कि जालोरियों का बास की रहने वाली 22 साल की विधि पुत्री भंवरलाल की जनवरी में शादी होने वाली थी। वह द्वितीय वर्ष की पढ़ाई भी कर रही थी। उसने अपने घर के एक कमरें में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के हुक में झूल गई। परिजन को पता लगने पर उसे तत्काल फंदे से उतार कर एमजीएच लाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। उसने आत्महत्या किस कारण से की है इसका खुलासा नहीं हुआ है। थानाधिकारी बारहठ ने बताया कि उसकी जनवरी में शादी भी होने वाली थी। कमरें में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पिता भंवरलाल ने मर्ग की रिपोर्ट दी है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button