Crime

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक सहित सात को सजा

हरदोई । सामूहिक रेप के मामले में पूर्व विधायक संतु उर्फ सत्यनारायण सहित सात लोगाें को सत्र न्यायालय ने सात-सात साल की सजा सुनाई।अभियोजन पक्ष के शासकीय अधिवक्ता मानवेंद्र सिंह व त्रिलोकी सिंह ने बताया थाना अतरौली क्षेत्र के निवासी मुनूवा सिंह और उनके तीन बेटे देवेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, छोटे सिंह के अलावा पूर्व विधायक संतु उर्फ सत्यनारायण, राजू और प्रेमपाल के खिलाफ क्षेत्र निवासी एक महिला के साथ 1 अप्रैल 2006 को जबरिया सामूहिक रेप का केस दर्ज किया गया था।

सत्र न्यायाधीश ने सबूत और महिला की गवाही के आधार पर और दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद बुधवार को बसपा से पूर्व विधायक संतु उर्फ सत्यनारायण सहित सातों लोगों को दोषी पाय और सभी को सात-सात साल की कैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने इन सभी पर छह-छह हजार का जुर्माना भी लगाया, जिसे अदा न करने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button